Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री के जाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा - आंदोलन जारी रहेगा, बातचीत के लिए भी तैयार हैं

धरना मंच पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा, "हम अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। हम मुख्यमंत्री के साथ ल्द से जल्द बैठक करना चाहते हैं। उनके इस पहल का हम स्वागत करते हैं।"

14 Sep 2024

मुख्यमंत्री के जाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा - आंदोलन जारी रहेगा, बातचीत के लिए भी तैयार हैं

कोलकाता। राज्य स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के बाहर पिछले पांच दिनों से सड़कों पर धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के मंच पर जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में धरना खत्म करने की अपील की है। उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि यह आखरी बार है। इसके बाद वह फिर प्रयास नहीं करेंगी। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने भी अपना रुख साफ किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि धरना तो अभी खत्म नहीं होगा लेकिन वे मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जूनियर डॉक्टर अब भी अपनी पांच मांगों पर अड़े हुए हैं और उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना मंच पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा, "हम अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। हम मुख्यमंत्री के साथ ल्द से जल्द बैठक करना चाहते हैं। उनके इस पहल का हम स्वागत करते हैं।"

शनिवार को लगभग एक बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य भवन के पास जूनियर डॉक्टरों के धरना स्थल पर पहुंचीं और उन्हें एक बार फिर से काम पर लौटने का आग्रह किया। वैसे अभी भी इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या जूनियर डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म करेंगे या नहीं।

उल्लेखनीय है कि आठ अगस्त को एक जूनियर डॉक्टर, जो नाइट शिफ्ट पर थी, का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद हुआ था। उसके साथ बलात्कार किया गया था। इस घटना के बाद से ही जूनियर डॉक्टर इस मामले में न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वे पिछले 35 दिनों से हड़ताल पर हैं और स्वास्थ्य भवन के सामने पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री के जाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा - आंदोलन ज
धरना मंच पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा, "हम अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। हम मुख्यमंत्री के साथ ल्द से जल्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News